Economics kya hai

"अर्थशास्त्र "सामाजिक विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत वस्तुओं एवं सेवाओं के उत्पादन, वितरण ,विनिमय ,और उपभोग का अध्ययन किया जाता है ।
                  अर्थशास्त्र शब्द संस्कृत शब्दों अर्थ और शास्त्र की संधि से बना है जिसका शाब्दिक अर्थ है "धन का अध्ययन "किसी विषय के संबंध में मनुष्यों के कार्यों के क्रमबद्ध ज्ञान को उस विषय का शास्त्र कहते हैं इसलिए अर्थशास्त्र में मनुष्यों  के अर्थ संबंधी कार्यों का क्रमबद्ध ज्ञान होना आवश्यक है।
                  ब्रिटिश अर्थशास्त्री "अल्फ्रेड मार्शल "ने इस विषय को परिभाषित करते हुए इसे मनुष्य जाति के रोजमर्रा के जीवन का अध्ययन बताया है । समाज को समझने एवं उस को बेहतर बनाने के लिए आर्थिक आधार को समझने की आवश्यकता होती है।
                "  लियोनेल रॉबिंसन" के अनुसार , आधुनिक अर्थशास्त्र की परिभाषा इस प्रकार है वह विज्ञान जो मानव स्वभाव का वैकल्पिक उपयोग वाले सीमित साधनों और उनके प्रयोग के मध्य अंतर संबंधों का अध्ययन करता है ।
                   "एडम स्मिथ" के अनुसार धन के शास्त्र को अर्थशास्त्र कहते हैं|

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

व्यष्टि अर्थशास्त्र एवं समष्टि अर्थशास्त्र में अंतर

अर्थव्यवस्था की केंद्रीय समस्या